फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर निगरानी समिति के चेयरमैन की फोटो लगा हजारों ठगे

विज्ञापन
व्हॉट्सएप पर साइबर ठग द्वारा की गई रुपयों की मांग। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोशल साइट व्हॉट्सएप पर निगरानी समिति के चेयरमैन की फोटो लगाकर साइबर ठग ने हजारों रुपये की ठगी कर डाली। गन्नौर निगरानी समिति के चेयरमैन विद्या भूषण हसीजा ने साइबर सेल में उनके नाम पर हुई ठगी की शिकायत दी है। जिसमें बताया कि किसी अंजान व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाई और उस पर उनका ही फोटो लगा कर उनके परिचितों से पैसा मांग रहा है। ठग ने उनके नाम से क्यूआर कोड भी बना रखा है, जिस पर वह लोगों से रुपये ट्रांसफर करवा रहा है। उन्होंने जब उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह नंबर बंद मिला। पुलिस को दी शिकायत में हसीजा ने उचित कार्रवाई कर साइबर ठग का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मैसेज देख रजत नांदल ने 5000 रुपये डाले
साइबर ठग ने विद्या भूषण हसीजा के नाम से उनके साथी के बेटे रजत नांदल को मैसेज भेजा कि प्लीज मेरे फोन में 5 हजार रुपये भेज सकते हो क्या, कहीं बाहर आया हूं। कल शाम 5 बजे तक आपके वापस कर दूंगा। बहुत इमरजेंसी है तो बोल रहा हूं। व्हॉट्सएप पर विद्या भूषण हसीजा की फोटो देख कर हसीजा के मित्र कप्तान नांदल के बेटे रजत नांदल ने तुरंत क्यूआर कोड स्कैन कर 5 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। बाद में उन्हें इस ठगी का पता चला।
साइबर ठगी से बचाव के लिए सावधानी बरते : थाना प्रभारी
गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज ने बताया कि कभी भी पैसे भेजने का संदेश आए तो एक बार मैसेज करने वाले के पास पैसे भेजने से पहले फोन कर पूछताछ करनी चाहिए। साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसलिए हमेशा सावधानी बरतें और ठगों के बहकावे में न आकर समझदारी से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें