फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने वालों को खानी पड़ी लाठी, कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए मंगलवार को पुलिस ने फिर से सख्ती शुरू कर दी। पुलिस टीम ने चौराहों पर वाहनों की जांच की और जमकर लाठी फटकारी। पुलिस ने बिना कारण बाहर निकले कई युवकों पर लाठी बरसाई। बिना मास्क घूम रहे 371 लोगों और बिना कारण बाहर निकले 142 वाहन चालकों के चालान किए। 7 वाहनोें को जब्त भी किया है।
विज्ञापन

एसपी के साथ बैठक के बाद मंगलवार को पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन लिए लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह व सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार की टीम ने गीता भवन चौक व देवीलाल चौक पर करीब तीन घंटे तक वाहन चालकों से पूछताछ की। बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बेवजह निकलने वाले युवाओं के कान भी पकड़वाए। कई युवाओं पर लाठी भांजकर आगे बिना कारण बाहर नहीं निकलने की नसीहत दी गई। इसके साथ ही मामा भांजा चौक, अग्रसेन चौक, ककरोई रोड, गोहाना बाईपास इलाके में पुलिस ने अभियान चलाया।
चालान काटकर दिए गए मास्क, वाहनों के चालान किए
नियम तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने लगी है। पुलिस टीमों ने बिना मास्क वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को बिना मास्क निकले 371 लोगों के चालान किए। चालान के साथ ही पुलिस ने उनको मास्क भी थमाएं और भविष्य में नियम न तोड़ने की चेतावनी दी। पुलिस ने 142 वाहन चालकों के चालान किए और सात वाहनों को जब्त भी किया।
विज्ञापन

फल और सब्जी की रेहड़ी छोड़कर भागे, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा
मंडी की तरफ फ्लैग मार्च निकालते हुए पहुंचे डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार व सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा की टीम को देखकर वहां रेहड़ी लगाकर फल व सब्जी बेच रहे लोग फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने रेहड़ी कब्जे में ले ली। बाद में वह रेहड़ी पर पहुंचे तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि आगे मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही रेहड़ी को भी जब्त कर लिया जाएगा।
अवैध शराब बेचते गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने कोरोना संक्रमण काल में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विशाल नगर का रहने वाला राकेश है। आरोपी को एसआई सुरेश कुमार की टीम ने ककराई के पास से काबू किया है। उसके कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
कच्चे क्वार्टर में दुकान खोलकर कपड़े बेच रहे दो दुकानदारों समेत 12 गिरफ्तार
पुलिस ने लॉकडाउन के बावजूद कच्चे क्वार्टर में दुकान खोलकर कपड़े बेच रहे दो लोगों समेत 12 को गिरफ्तार किया है। कच्चे क्वार्टर में मूलरूप से यूपी फिलहाल कच्चे क्वार्टर का सोनू कपड़े बेच रहा था। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एसडीओ नरेंद्र सिंह व पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। वहीं कच्चे क्वार्टर में ही बच्चों के कपड़े बेच रहे जितेंद्र को पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी एसडीओ नरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा थाना बरोदा, शहर गोहाना, सदर गोहाना, सदर सोनीपत, मोहाना, राई व खरखौदा की पुलिस ने 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
लॉकडाउन लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लगाया गया। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। पुलिस अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। अगर किसी को जरूरी काम से बाहर निकलना है तो हर हाल में सरल हरियाणा से ऑनलाइन पास लेकर ही बाहर आए।
विज्ञापन

डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें