फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की कब्र खोदने की बात करने वाले कह रहे देश में बोलने की आजादी नहीं : राज्यवर्धन

Wed, 15 Mar 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की छवि खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं कि भारत में बोलने की आजादी नहीं है। वह यहां असुरक्षित महसूस करते हैं। यह वही लोग हैं जो भारत में प्रधानमंत्री की कब्र खोदने तक की बात करते हैं। ये बात पूर्व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल राज्यमंत्री व सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर मंगलवार को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के दीक्षांत समारोह में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दशकों से जो रूप है, वह आज दिखाई दे रहा है। इन लोगों ने हमेशा ऐसे हथकंडे अपनाए हैं कि देश पर एक परिवार ने राज किया। इन लोगों ने देश में दंगे करवाए। आज जब इनकी पोल खुल गई है और जमीन खिसकती जा रही है तो यह लोग लोकतंत्र को खतरे में बता रहे हैं।
राठौर ने कहा कि यह लोग देश से बाहर जाकर देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। छवि बनाना बड़ा मुश्किल काम होता है, जबकि उसे बिगाड़ना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि भारत की छवि बनती है तो उसका फायदा हर भारतीय को होता है। राहुल गांधी देश के युवाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए देश को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि यदि इन लोगों ने घोटाला किया है तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि गलत करने पर जवाब तो देना होगा। पंजाब में हिंसा करवाने वाले यहीं है। भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख व खिलाड़ियों के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कमेटी जांच कर रही है। उसकी रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें