फोटो : 11 : सोनीपत के राई थाना पुलिस की गिरफ्त में घर में चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : परियर क्षेत्र में नाव से आवागमन करते लोग। संवाद
सोनीपत। घर का ताला तोड़कर चोरी करने करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रविवार को तीसरे आरोपी नसीम निवासी जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
24 दिसंबर 2024 को राममेहर निवासी गांव राई ने थाना राई में शिकायत दी थी कि उनके लड़के गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वह घर को ताला लगाकर पत्नी के साथ बच्चों के पास गए हुए थे।
रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने की चेन, सोने की बाली, दस हजार रुपये और कागजात चोरी कर लिए। जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपी आमिर उर्फ आमिल निवासी जिला शामली यूपी व साजिद निवासी मुजफ्फरनगर यूपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को पुलिसने तीसरे आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।