फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वेतन और पीएफ को लेकर शुगर मिल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Mar 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में शुगर मिल के ठेके पर काम कर रहे कर्मचारी जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में प
विज्ञापन
सोनीपत। शुगर मिल में ठेके पर लगे कर्मचारियों ने मंगलवार को मिल के सामने रोष प्रदर्शन किया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत में इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ और ईसी जमा न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मिल के एमडी ने दो-तीन दिन में वेतन देने का भरोसा दिया है। पार्षद ने कहा कि ठेका प्रथा पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है। कर्मचारियों का जमकर शोषण किया जा रहा है।
ठेकेदार लगातार अपनी मनमर्जी से काम करवा रहे हैं। समय पर तनख्वाह नहीं दी जा रही। पीएफ नहीं काटा जा रहा है। ओवर टाइम भी नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि तीन-तीन महीने वेतन न मिलने से उनको घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं। ब्याज पर पैसे लेकर कर्मचारी अपने परिवार का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे बड़वासनिया ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों का शोषण करना बंद किया जाए।
न्यूनतम निर्धारित वेतन लागू किया जाए। इस अवसर पर रमाशंकर, पवन, विक्की, सोनू, जय नारायण, अंकित, मनदीप, रामेश्वर और अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें