सोनीपत। गांव का रास्ता नहीं बताने पर पिस्तौल दिखाकर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी सुमित निवासी गांव भंडेरी को गिरफ्तार कर लिया है। 3 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले अश्वनी ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि वह गोहाना-महम रोड पर गांव मदीना प्याऊ चौक पर शराब ठेके पर सेल्समैन है। ठेके पर काले रंग की गाड़ी में सवार होकर दो युवक आए और उनसे गांव भंडेरी का पता पूछा। एक युवक ने अपना नाम आशीष निवासी रतनगढ़ बताया। वह उन्हें रास्ता नहीं बता पाया तो आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों आशीष उर्फ आशु व सदानंद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी सुमित की गिरफ्तारी की है। संवाद