फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली लाइन से कंडक्टर व तार ले गए चोर

Mon, 15 Apr 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत जिले को जिस बिजली लाइन से बिजली मुहैया हो रही है, उस लाइन से चोर कंडक्टर व बिजली के तार चोरी कर ले गए। लाइन को स्थानांतरित करने के लिए इन दिनों बिजली लाइन को बंद रखा जा रहा था, इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में संबंधित कंपनी को करीब साढ़े बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। झज्जर केटी ट्रांस्को प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक विकास मलिक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



सोनीपत जिले को कबूलपुर से आने वाले ट्रांसमिशन लाइन के जरिए बिजली मुहैया कराई जाती है जोकि कबूलपुर, रोहतक से सोनीपत, दीपालपुर में पावर स्टेशन पर पहुंचती है। हाल समय में लाइन का स्थानांतरित करने के चलते 4 अप्रैल से यह लाइन बंद की हुई है। 400 केवी की इस लाइन से चोर झरोठ गांव के पास से कंडक्टर चोरी करने के साथ करीब साढ़े तीन किलो मीटर लंबे तार चोरी कर ले गए। जिससे कंपनी को 18 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जेकेटीपीएल के वरिष्ठ प्रबंधक विकास मलिक ने बताया कि बहालगढ़ चौक के पास एनएचएआई की सड़क पर लाइन बदलने के बाद जब उन्होंने शनिवार को लाइन को चालू करना चाहा तो लाइन में फाल्ट आने से यह ट्रिप कर गई। जांच करने पर पता चला कि कंडक्टर व तार चोरी हुए हैं। वहीं सामान के चोरी होने के चलते इंसुलेटर व हार्डवेयर फिटिंग सेट भी टूट गए हैं, जिससे भी कंपनी को करीब ढ़ाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जांच करने के बाद झज्जर केटी ट्रांस्को प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक विकास मलिक ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस के दी है। जिस पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें