फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 15 Apr 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में आंबेडकर चौक पर विरोध करते विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। जींद जिले के लोहचब गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को अनावरण से पहले आग लगाकर खंडित करने का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध किया है। संगठन के लोगों ने सोमवार को आंबेडकर चौक पर एकत्रित होकर इस घटना की निंदा की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

गांव लोहचब में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अनावरण होने से पहले ही आग लगाकर खंडित कर दिया गया। यह प्रतिमा गांव में समाज की कुएं वाली जगह पर 6 अप्रैल को स्थापित की गई थी। 14 अप्रैल को उसका अनावरण विधायक या अन्य किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से करवाया जाना था। प्रतिमा को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए कपड़े से ढका गया था। 12 अप्रैल की रात को किसी शरारती तत्व ने प्रतिमा में आग लगाकर खंडित कर दिया। इससे उनके समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सामाजिक संगठनों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और सरकारी खर्च पर प्रतिमा दोबारा लगवाने की मांग की। इस मौके पर ओम प्रकाश मेहरा, अशोक बामनिया, प्राचार्य राममेहर मान, जिला पार्षद रवि इंदौरा, विकास तंवर, रामू रामपाल, सतीश, बिजेंद्र, मास्टर भलेराम नरवाल, सूबेदार प्रेम सिंह धानिया, सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें