फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो लाख रुपये से भरी गुल्लक ले गए चोर

Thu, 29 Jun 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जगदीशपुर में ग्रामीण के घर से चोर दो लाख रुपये से भरी लकड़ी की गुल्लक चोरी कर ले गए। रात को लघुशंका के लिए उठे पीड़ित को कमरे में आवाज भी सुनाई दी, लेकिन वह घर के किसी सदस्य के उठने का आभास कर सो गया। सुबह चोरी का पता लगा। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जगदीशपुर निवासी बलवान सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह रात को घर के दरवाजे बंद करके सो गए थे। उन्होंने मुख्य गेट पर ताला भी लगा रखा था। वह रात डेढ़ बजे लघुशंका के लिए उठे तो कमरे से कुछ आहट सुनाई दी। उन्होंने समझा कोई परिजन उठा होगा। जिस पर वह अपने कमरे में जाकर सो गए। वह तड़के चार बजे उठे तो देखा कि कमरे की खिड़की उखाड़ रखी थी। उसके रास्ते घर में घुसकर चोर लकड़ी की गुल्लक चोरी कर ले गए। उनकी गुल्लक में दो लाख रुपये थे। वहीं संदूक का ताला तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें कोई सामान नहीं था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें