फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरों ने दो बंद घरों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण ले गए

Sat, 30 Mar 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चोरी की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। अब चोरों ने शास्त्री कॉलोनी व वेस्ट रामनगर में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के आभूषणों को चोरी कर लिया। पीड़ितों को मामले का पता लगा तो सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शास्त्री कॉलोनी निवासी आजाद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 27 मार्च को सुबह 10 बजे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में गए थे। एक दिन बाद उनके भतीजे ने रमेश ने कॉल कर बताया कि घर में चोरी हो गई है। जब वह घर आए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर से अलमारी और व संदूक के अंदर से आभूषण चोरी कर ले गए। चोर उनके घर से सोने का मंगलसूत्र, दो चेन, चांदी की दो अंगूठी, पाजेब, चुटकी, छोटी पाजेब व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

बहनों को छोड़ने दिल्ली गए तो घर में हो गई चोरी

वेस्ट रामनगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। उदय ने पुलिस को बताया कि वह पुराने घर से नए में शिफ्ट कर रहे हैं। वह रात को सामान शिफ्ट कर अपनी बहनों को छोड़ने के लिए दिल्ली के उत्तम नगर चले गए। वहां से देर रात साढ़े 12 बजे वह अपने घर वापस आए। अगले दिन उनकी मां ने सामान की जांच की चोरी का पता लगा। उनके घर से चोर सोने की चेन, कानों की बालियां, अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, आठ जोड़ी चुटकी, पांच चांदी के सिक्के, 25 तोले की चांदी की कडूली आदि चोरी मिली। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाल कर चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें