फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरों ने खाते उड़ाए 34 हजार रुपये

Sun, 30 Jun 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। राजस्थान में गांव कालूवास के ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि वह गांव मुंडलाना स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह गांव सैनीपुरा में किराए पर रहते हैं। 24 जून की रात को वह मकान की छत पर अपने साथी कान्हा राम मीणा, जगन उर्फ मनीष मीणा, घमंडी मीणा, पींटू मीणा, हेमराज मीणा, सीताराम मीणा, रामधन मीणा के साथ सो रहे थे। उनके साथ बिहार के भी चार लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि वह जब सुबह उठे तो उनका मोबाइल गायब था। मोबाइल के कवर में आधार कार्ड व पांच हजार रुपये थे। चोर ने फोन-पे के माध्यम से उसके खाते से 34 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि कान्हा राम व मनीष मीणा को उसके फोन-पे का कोड पता था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें