सोनीपत। देवडू रोड स्थित सेवा धाम कॉलोनी में बंद घर से चोर 50 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोर कर ले गए। पीड़ित परिवार के सदस्य अस्पताल में परिचित का हाल चाल जानने गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। इस पर सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देवडू रोड स्थित सेवा धाम कॉलोनी निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि जम्मू में नौकरी करते हैं। उनका बेटा अक्षय गुरुग्राम में नौकरी करता है। घर पर पत्नी शीला और बेटी शीतल रहती है। मंगलवार को दोनों उनके छोटे भाई की पत्नी से मिलने रोहतक पीजीआईएमएस में गई थी। चार दिन बाद वापस लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर से 50 हजार रुपये और सोने के तीन कंगन, हार, दो जोड़ी झुमके, नोज पिन व चांदी के आभूषण गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। इससे चोरों के बारे में सुराग लगाया जा सकेगा।