फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर व एमबीबीएस की डिग्री ले गए चोर

Sun, 19 Jul 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। हरि नगर कॉलोनी में चोर बंद घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी, सोने-चांदी के जेवर और एमबीबीएस की डिग्री सहित जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पीड़ित सावन वर्मा ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह घर का निर्माण करा रहे हैं और किराये पर रह रहे हैं। 16 जुलाई की रात बिजली गुल होने पर वह माता कमलेश के साथ चाचा के घर सोने चले गए। शुक्रवार सुबह लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर डेढ़ लाख रुपये, दो सोने की अंगूठियां, सात जोड़ी चांदी की पाजेब और भाई की एमबीबीएस डिग्री, 10वीं-12वीं की अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फीस स्लिप और रिहायशी प्रमाणपत्र गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें