फोटो : सोनीपत के गांव पुगथला में विकास कार्य के शुभारंभ पर नारियल फोड़ने विधायक देवेंद्र कादिया
- फोटो : Samvad
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को गांव पुगथला में करीब 65 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उन्हें गांव की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि तेवड़ी रोड स्थित तालाब और माड़े वाले तालाब की रिटेनिंग दीवार का निर्माण कराया जाएगा। गली बनाई जाएगी, स्टेडियम की चहारदीवारी की मरम्मत व लड़के-लड़कियों के लिए शौचालय भी बनाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। संवाद