फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 60 लाख रुपये की नकदी चोरी करने का आरोपी नौकर व उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव सिसाना के एक घर से हुई 60 लाख रुपये की चोरी की वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपी नौकर और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश के संभल जिले के गांव नासरपुर का रहने वाला नरेश और उसका चाचा महेश है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर उससे 19.10 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव सिसाना की अंगूरी देवी ने 18 मई को पुलिस को बताया था कि सुबह जब वह उठी तो घर का दरवाजा खुला था। उसने कमरे के अंदर जांच की थी तो संदूक का ताला टूटा मिला था। साथ ही संदूक के अंदर 60 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग गायब था। अंगूरी देवी का कहना था कि 10 अप्रैल को उन्होंने लहराड़ा गांव में अपने एक प्लॉट का सौदा किया था। जिसकी एवज में 15 मई को नकदी मिली थी। अंगूरी देवी ने बताया था कि दो वर्ष से उनके पास उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव नासरपुर का रहने वाला नरेश काम करता था, जिसे उन्होंने निकाल दिया था। उसे शक है कि वही पैसे चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में नरेश के पड़ोसी गांव रामनगर के रहने वाले बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर 19.10 लाख रुपये भी बरामद कर लिए थे। बिजेंद्र ने बताया था कि घटना की रात को वह नरेश और उसके चाचा महेश के साथ आया था। महेश घर के बाहर खड़ा रह गया था। वह और नरेश अंदर गए थे। उसने संदूक का कुंडा तोड़ दिया था और बैग लेकर बाहर आ गए थे।
मामले में एएसआई नवनीत की टीम ने आरोपी नरेश व उसके रिश्ते में चाचा महेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा
घर से 60 लाख की नकदी चोरी के मामले में पूर्व नौकर व उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे चोरी गई नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नवनीत सिंह, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें