सोनीपत। मुरथल स्थित ढाबे की पार्किंग से कार चोरी हो गई। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यूपी के बागपत के बड़ौत निवासी पवन कुमार ने मुरथल थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
उन्होंने बताया कि 20 मई की रात वह अपने दोस्तों तरुण और दुर्गा दत्त के साथ भिगान स्थित होटल में खाना खाने आए थे। उन्होंने अपनी कार पार्किंग में पान शॉप के पास खड़ी कर दी थी। इसके बाद तीनों अंदर खाना खाने चले गए। जब वह लौटे तो कार चोरी मिली।
इसके बाद उन्होंने मौके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो युवक कार चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित ने संबंधित वीडियो और फोटो पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काफी देर तक पार्किंग में इधर-उधर घूम रहा है। मौका मिलते ही वह दरवाजा खोला और कार लेकर फरार हो गया।