फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर में चिप लगाकर रिमोट से कर देते थे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली चोरी करने के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शनिवार को बिजली निगम की टीम ने कई कॉलोनियों में बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारा। इस दौरान ज्यादातर मीटरों में छेड़छाड़ मिली। विकास नगर में सेंसर तकनीक पर मीटर में चिप लगी मिली। मीटर में चिप लगाकर उसको रिमोट से कंट्रोल करते हुए बंद कर दिया जाता था। मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। निगम की टीम ने 21 जगहों पर बिजली चोरी पकड़कर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

मुरथल सब डिविजन व इंडस्ट्रीयल एरिया सब डिविजन की टीमों ने शनिवार सुबह से ही शहर की कॉलोनियों में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। विकास नगर में सबसे पहले छापा मारा गया, जहां एक मकान के मीटर में चिप लगाई मिली, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद देवडू रोड पर छापा मारा। विकास नगर और देवडू रोड पर चार जगहों पर मीटर में चिप लगी मिलीं। निगम के एसडीओ प्रदीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए चारों मीटरों को जब्त कर लिया और उपभोक्ताओं पर 80-80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
डिफाल्टरों पर भी कसा शिकंजा
बिजली निगम ने जिले में 87 हजार 928 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उनके कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। जिन पर 191 करोड़ 97 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। वहीं, अब तक 1742 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने के डर से बिजली निगम में 4 करोड़ 73 लाख 35 हजार रुपये बकाया बिल जमा करवाया है। बिजली चोरी पकड़ने व डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने का अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

मार्च में अब तक बिजली निगम ने 341 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। जिन पर 2 करोड़ 77 लाख 28 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। - मुकेश चौहान, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें