फोटो 05: सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री विश
सोनीपत। सेक्टर-8 स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ऑन बोर्डिंग व उनके उत्पादों की डिजिटल लिस्टिंग को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने की।
इनमें 200 से अधिक परंपरागत कारीगरों ने भाग लिया, जिनमें बढ़ई, लोहार, मिस्त्री, प्लंबर, मोची, दर्जी, सुनार, कुम्हार सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिल्पकार शामिल रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कारीगरों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का अधिकतम लाभ उठाने और अपने पारंपरिक हुनर को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य कारीगरों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि उनका पारंपरिक कौशल समय के साथ और अधिक मजबूत बन सके। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को डिजिटल द्रोणाचार्य की समर्पित टीम ने प्रशिक्षण दिया।
लाभार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डिजिटल प्रोफाइल निर्माण तथा उत्पादों की डिजिटल लिस्टिंग में सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कथिर राजेंद्रन की ओर से किया गया। इस दौरान मेयर राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेन्द्र मलिक, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, राजकुमार कटारिया मौजूद रहे।