फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर में होगी रात्रि प्रकाश की व्यवस्था, 68 लाख रुपये से लगेंगी 1800 स्ट्रीट लाइटें

Thu, 20 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका की ओर से शहर की सड़कों, गलियों को रात के समय रोशन किया जाएगा। इसके लिए 68 लाख रुपये की लागत से 1800 स्ट्रीट लाइटें मंगवाई हैं। इन लाइटों को जल्द ही शहर के सभी 17 वार्डों में लगाया जाएगा, जिससे लंबे समय से बनी स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान हो सकेगा। पहले भी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन अधिकतर लाइटें खराब होने से लोगों को अंधेरे में आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिकारियों को पार्षदों की ओर से स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत मिल रही थी। क्षेत्र के मुख्य चौक व सड़कों पर अंधेरे में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोग काफी समय से स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर रहे थे। इस पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान 1800 स्थान ऐसे मिले जहां पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत है। इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रपोजल बनाकर जिला निगम आयुक्त के पास भेजा गया। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नपा प्रशासन ने 68 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट खरीदी गई हैं।
-
पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप

प्रत्येक पार्षद को 24-24 लाइटें आवंटित की गई। कुछ पार्षदों का आरोप है कि कुछ पार्षदों को ज्यादा लाइटें दी गई, जिससे उनके साथ भेदभाव हुआ। पार्षद अजय, विकास और प्रदीप का कहना है कि उनके वार्ड में अंधेरा पसरा रहता है, कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें लाइटें नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब पार्षदों को समान लाइटें मिलनी चाहिए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह विरोध करेंगे।
विज्ञापन


-
शहर में लाइटें लगाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी वार्ड में नई लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, खराब लाइटों की मरम्मत भी कराई जाएगी। पहले पार्षदों को किस आधार पर लाइटें दी गई हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अब सभी वार्ड को समान रूप से रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन

- नितिन वत्स, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें