फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में 15 हजार सीटों पर दाखिले के लिए 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों में होगी प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
विष्णु कुमार
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहने के बाद महाविद्यालयों में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया बड़ी चुनौती बनेगी। जिले के महाविद्यालयों में करीब 15 हजार सीटों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई के करीब 25775 विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में शामिल होंगे। ऐसे में मेडिकल व इंजीनियरिंग की सीटें भी भर जाएं, तब भी करीब आठ हजार विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 15234 रेगुलर, 541 प्राइवेट व सीबीएसई के करीब 10 हजार विद्यार्थी महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। शिक्षाविदों की मानें तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है। जिसे देखते हुए इस बार पहली कटऑफ के 96 प्रतिशत से ऊपर जाने की संभावना है। वहीं अंतिम कटऑफ भी 80 प्रतिशत से ऊपर रह सकती है। ऐसे में मेधावी विद्यार्थियों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि महाविद्यालयों में अभी दाखिला प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। यूजीसी की तरफ से भी कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

दो माह देरी से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है, लेकिन सीबीएसई ने अभी परिणाम जारी नहीं किया है। महाविद्यालयों में भी स्नातक व स्नातकोत्तर के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं, जो 15 अगस्त तक चलेंगी। ऐसे में इस बार भी महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू होने की संभावना है। गत वर्ष की तरह इस बार भी 15 अगस्त के बाद ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू होने के कारण प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कम समय मिल पाएगा।
स्नातक की कहां कितनी सीटें
संस्थान सीटें
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल 1168
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां 1435
राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत 340
राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल 770
राजकीय महिला महाविद्यालय, मोहाना 240
राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना 1080
राजकीय महाविद्यालय, बड़ौता 440
शहीद दलबीर सिह राजकीय महाविद्यालय, पीपली, खरखौदा 320
हिंदू महाविद्यालय 1020
टीकाराम कन्या महाविद्यालय 1060
सीआरए महाविद्यालय 940
जीवीएम कन्या महाविद्यालय 1520
साउथ प्वाइंट कॉलेज 900
गुरुनानक महाविद्यालय 400
--
प्रतियोगी परीक्षाओं पर जोर देंगे विद्यार्थी
इस बार अधिक विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने से कटऑफ का स्तर बढ़ेगा। कोरोना से पहले पिछले कुछ वर्ष तक सीटें नहीं भरने के कारण महाविद्यालयों में 3 की बजाय 4-5 कटऑफ और इसके बाद फिजिकल प्रवेश प्रक्रिया द्वारा दाखिले किए जाते थे, लेकिन इस बार विद्यार्थी संख्या ज्यादा होने के कारण तीसरी कटऑफ से पहले ही सीटें भरने की पूरी संभावना है। विद्यार्थी संख्या के मुकाबले सीटें कम होने से विद्यार्थी इस बार कंप्यूटराइज्ड कोर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर जोर दे सकते हैं।
- डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, सीआरए महाविद्यालय, सोनीपत
नीट-जेईई के लिए करनी होगी अतिरिक्त तैयारी
12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहने व प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की अधिक संख्या के चलते विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय की राह मुश्किल होने वाली है। वहीं नीट व जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी अतिरिक्त तैयारी करनी होगी। विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अलग से मेहनत करनी होगी। विद्यार्थी ऑफलाइन मेहनत करेंगे तो ज्यादा फायदा मिल सकता है। कोरोना काल में 12वीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों ने घर पर बैठकर या ट्यूशन लेकर पढ़ाई की है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं मेें इसका फायदा मिलेगा।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
80 प्रतिशत से ऊपर रह सकती है तीसरी कटऑफ
एचबीएसई की तर्ज पर अगर सीबीएसई का परिणाम भी 100 फीसदी रहता है तो यकीनन यह महाविद्यालयों के लिए चुनौती भरा होगा। इससे दाखिले के लिए महाविद्यालयों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। 80 से 90 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से इस बार महाविद्यालय में तीसरी कटऑफ भी 80 प्रतिशत से ऊपर रह सकती है। पहली तीन कटऑफ में भी सभी सीटें भरने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

- डॉ. ज्योति जुनेजा, जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत

डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, सीआरए महाविद्यालय, सोनीपत।- फोटो : Sonipat

डॉ. ज्योति जुनेजा, प्राचार्य, जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें