फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मची रही अफरा-तफरी, सहमे रहे लोग

Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में रविवार सुबह सरेआम गोलीबारी की घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गया। काफी देर तक लोग सहमे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी का दिन था। सुबह से ही गोहाना में नामचीन जलेबी विक्रेता मातूराम की दुकान पर लोगों की आवाजाही लगी थी। इसी बीच आए बाइक सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई तो हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे थे। गोलियों से बचकर दुकान के अंदर भाग रहे माहरा निवासी दूध विक्रेता बिजेंद्र को सिर में गोली है। पुलिस ने बिजेंद्र के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की चर्चा पूरे शहर में थी। वारदात के बाद दोपहर बाद पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन स्वयं भी दुकानदारों के बीच पहुंचे। उनके सामने दुकानदारों ने ठोस कार्रवाई करने व हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों व दुकानदारों की सुरक्षा कड़ी करने की मांग की। पुलिस आयुक्त ने उन्हें ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी को जल्द पकड़ा जाएगा।
नकाबपोश युवक सीसीटीवी में दिख रहे

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। हमलावरों ने शिव चौक पर भगवान शिव की मूर्ति के पीछे खड़े होकर गोलियां चलाई है। उनकी भागते हुए फोटो सीसीटीवी में आई है। पुलिस का दावा है कि उनकी पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए : गर्ग
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस प्रशासन से तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बजरंग गर्ग ने बताया कि उन्होंने पीडि़त व्यापारी नीरज गुप्ता से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मंडावली के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यज्ञ करत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें