फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फिलिंग स्टेशन पर किया हंगामा व मारपीट

Sat, 21 Dec 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :38: सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के फिलिंग स्टेशन पर डंडे लेकर आया संदिग्ध। स्रोत व
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के पास फिलिंग स्टेशन पर देर रात कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। सेल्समैन की पिटाई करने के साथ ही कार्यालय में नुकसान पहुंचाया। कारगिल शहीद फिलिंग स्टेशन के संचालक सितेंद्र कुंडू ने बताया कि देर रात कुछ युवक कार से आए थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। वह पेट्रोल पंप सेल्समैन से पेट्रोल डालने को कह रहे थे। सेल्समैन ने पेट्रोल देने से इंकार किया तो युवकों ने हंगामा कर साथियों को बुला लिया। लाठी व डंडे लेकर आए युवकों ने सेल्समैन की पिटाई की। पंप के कार्यालय में भी नुकसान किया। उसके बाद जबरन पेट्रोल डलवाया और रुपये देकर भाग गए। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है। जिसमें संदिग्ध कार व दोपहिया से आते दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें