फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: निर्माणाधीन मकान से ईंटें उठाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; महिलाओं से अभद्रता

Thu, 07 May 2026 05:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार झगड़े की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कुछ युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
गोहाना में दो पक्षों में झगड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की एकता कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से ईंटें उठाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंटें चलीं। मामले में एक पक्ष ने करीब 150 लोगों पर हमला करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस जांच में कई आरोप संदिग्ध पाए गए हैं।

विज्ञापन


एकता कॉलोनी निवासी अशोक ने देवीपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दादा का करीब 400 गज का प्लॉट है, जिस पर चारदीवारी की हुई थी। आरोप है कि 6 मई की सुबह कुछ लोग वहां से ईंटें ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। अशोक के अनुसार उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। जान बचाने के लिए परिवार के लोग घर में घुस गए, लेकिन आरोप है कि हमलावर घर में भी घुस आए। परिवार ने महिलाओं के साथ अभद्रता, कपड़े फाड़ने, मोबाइल और नकदी छीनने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर चौकी देवीपुरा के एचसी हरेंद्र पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार झगड़े की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कुछ युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें