फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा के प्रबंध हो

Tue, 18 Jun 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
सोनीपत। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक सीजी रजनी कंथन ने मंगलवार को औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों और उद्योगपतियों की बैठक ली। निर्देश दिया कि सभी औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा के प्रबंध पूरे किए जाएं। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।
विज्ञापन


इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों की एसोसिएशन पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा प्रबंधों को पूरा करवाने को लिए अगर किसी प्रकार से जिला प्रशासन के सहयोग की जरूरत है तो उनके सहयोग के लिए हर समय तैयार है। उद्योगपतियों ने बिजली को लेकर कुछ समस्या उठाई, जिसपर एडीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपनी समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में भेजे ताकि बिजली अधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं को दूर किया जा सके। इस दौरान जीएम डीआईसी संजीत कौर, सहायक श्रमायुक्त सुनील नांदल, सुरक्षा प्रबंधों के जिला परियोजना अधिकारी विनीत काद्यान, कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान धीरज चौधरी, खरखौदा औद्योगिक एसोसिएशन से सुनील गोयल व पुनीत मित्तल, बड़ी औद्योगिक एसोसिएशन से अमित गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें