फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नौर में फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो : देवेंद्र

Fri, 23 Jan 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30: फर्जी रजिस्ट्री के दस्तावेज दिखाते हुए देवेंद्र गौतम। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। बाय गांव स्थित जमीन की फर्जी रजिस्ट्री ने पेपरलेस रजिस्ट्री की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फर्जी कागजातों के आधार पर जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई। वीरवार को न्याय युद्ध के संस्थापक देवेंद्र गौतम ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

उनके अनुसार 27 नवंबर 2025 को गांव बांय में करीब 4.5 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री ऐसे व्यक्ति ने करवाई थी जो वास्तविक भू मालिक नहीं है। उन्होंने ने बताया कि शिकायत देने के बावजूद अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही रजिस्ट्री को रद्द करने की कोई प्रक्रिया शुरू हुई।
इसके उलट शिकायतकर्ता पर प्रशासन व राजनीतिक लोगों ने मामला वापस लेने का दबाव डाला। उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें