फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन बुनियाद और सुपर 100 के तहत सौ फीसदी पंजीकरण हो : बीईओ

Tue, 02 Dec 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 पर खंडस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 64 राजकीय विद्यालयों के करीब 405 विद्यार्थियों व एक-एक टीजीटी शिक्षक ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 8वीं व 10वीं के 3-3 विद्यार्थी सेमिनार में शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने सभी विद्यालयों के प्राचार्य, एबीआरसी, बीआरपी को निर्देश दिए कि दोनों योजनाओं में सोनीपत खंड के 100 फीसदी विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक योग्य विद्यार्थी को परीक्षा में भाग लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा केवल मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 में प्रवेश के लिए नहीं बल्कि विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता, उनकी विषयगत रुचि का आकलन करना है ताकि वह भविष्य में राष्ट्रस्तरीय परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन

सेमिनार में मिशन बुनियाद के निदेशक प्रदीप सनसनवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर 100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों, कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर तय की गई है। इसकी परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित होगी। वहीं हरियाणा सुपर 100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी, परीक्षा 11 फरवरी को होनी निर्धारित की गई है।
जिले के अब तक 2410 छात्रों ने कराया पंजीकरण
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में मिशन बुनियाद के तहत अब तक कुल 2410 विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा कर लिया गया है। इनमें सोनीपत खंड से केवल 517 विद्यार्थियों का ही मिशन बुनियाद के तहत पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हरियाणा सुपर 100 के माध्यम से अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश पा चुके हैं। मिशन बुनियाद का आवासीय कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है, चयनित विद्यार्थी हिसार व कुरुक्षेत्र में छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें