फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडी में सरसों रखने के लिए जगह नहीं, जड़ा ताला

विज्ञापन
सोनीपत के गांव कासंडी स्थित खरीद केंद्र में खरीद शुरू न होने के कारण पड़ी गेहूं की ढेरियां।
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में गेंहू की बंपर आवक होने के कारण सरसों रखने की जगह नहीं है। इस व्यवस्था से गुस्साए किसानों ने वीरवार को मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। इस मामले की जानकारी मिलते ही हैफेड की मैनेजर रीना मौके पर पहुंची और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी सरसों की खरीद की जाएगी। किसानों ने 20 मिनट बाद मंडी के गेट पर लगा ताला खोल दिया और हैफेड की ओर से खरीद शुरू कर दी गई। शाम तक 1771 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में हैफेड की ओर से सरसों की खरीद की जा रही है। सोसाइटी की केवल एक ही दुकान होने पर फसल उतारने की जगह कम है। वहीं मंडी में गेहूं की आवक भी तेज हो गई है। ऐसे में किसान शेड के नीचे गेहूं की फसल उतार देते हैं। सरसों उत्पादक किसानों को अपनी सरसों की फसल उतारने की जगह नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से सरसों की खरीद प्रभावित हो रही है। हैफेड की ओर से गोहाना अनाज मंडी में अब तक 6245 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से अब तक 3377 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है।


किसान सुबह से मंडी में कर रहे हैं इंतजार

विभिन्न गांवों से पहुंचे किसान राजेश, अशोक, कर्मबीर, राकेश व प्रदीप ने बताया कि वह वीरवार सुबह 6 बजे मंडी में सरसों की खरीद लेकर पहुंच चुके थे, लेकिन 11 बजे तक उनकी फसल मंडी में नहीं उतर पाई थी। ऐसे में हैफेड की ओर से खरीद भी नहीं की गई। इस बारे में अधिकारी भी कोई जानकारी नहीं दे रहे थे, ऐसे में उन्होंने गेट पर ताला जड़कर विरोध किया।
विज्ञापन



मंडी में गेहूं की आवक तेज होने से सरसों की फसल उतारने की जगह नहीं मिल रही है। खरीदी गई फसल का उठान करने के साथ खरीद प्रक्रिया में देरी हो रही है। किसानों से वीरवार को 1771 क्विंटल फसल को खरीदा गया और 1307 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। अब किसानों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

रीना, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें