फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिसकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा शहर में दिल्ली चौक से एसीपी जीत बेनीवाल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालते पुल
विज्ञापन
खरखौदा। लोकसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आचार संहिता के तहत वीरवार को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जीत बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस कर्मियों ने शहर में पैदल गुजरते हुए आम जन को संदेश दिया है। कानून व्यवस्था दुरुस्त है और लोग बगैर किसी दबाव में आए लोकसभा चुनाव में मतदान करें। शहर के पुलिस स्टेशन से शुरू किए गए फ्लैग मार्च को थाना कलां चौक, दिल्ली चौक, मटिंडू चौक से गुजरते हुए शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों के बीच से भी निकाला गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त जीत बेनीवाल ने कहा कि लोकतंत्र पर्व शुरू हो गया है। प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। फ्लैग मार्च निकालकर शहर वासियों को यह संदेश दिया गया कि वह बेखौफ होकर चुनाव में मतदान करे। लोकतंत्र में वोट बड़ी ताकत होती है, ऐसे में मतदाता वोट करें और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है, उसे पुलिस मुस्तैदी के साथ निभाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें