फोटो : सोनीपत के गांव सनपेड़ा स्थित भगत करतार सिंह गोशाला में वार्षिकोत्सव के दौरान विधायक देवे
गन्नौर। गांव सनपेड़ा स्थित भगत करतार सिंह गोशाला का वार्षिकोत्सव मनाया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने गोवंश को चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि गो सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। रागनी प्रतियोगिता में कलाकार रणबीर बड़वासनी, नरेंद्र दांगी, रेनू चौधरी, सुरेश निड़ाना और अमित बास ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर गोशाला प्रधान रोहताश, सरपंच प्रमोद ढाका भी मौजूद रहे।
जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
विधायक ने गन्नौर स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। भूर्री गांव के ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या उठाई, जिस पर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। बिजली बिल अधिक आने से परेशान लोगों को भी राहत दिलाने के निर्देश दिए।