फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: थाना कलां चौक पर तीन दुकानाें में लाखों की चाेरी

विज्ञापन
फाेटो: सोनीपत के खरखौदा में थाना कलां चौक ​स्थित मेडिकल स्टोर, जिसमें चोरों ने चोरी की वारदात क
विज्ञापन
- रविवार सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला
विज्ञापन

- किराने की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास
खरखौदा। थाना कलां चौक पर चोरों ने एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर तीन दुकानों में छत के रास्ते दाखिल हुए और नकदी व सामान चोरी कर भाग गए। वहीं एक अन्य दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन

थाना कलां चौक स्थित सतीश बत्रा की दुकान, शिव मेडिकल हाॅल, ओम प्रकाश किराना स्टोर और सुभाष बूट हाउस को निशाना बनाया। चोरों ने तीन दुकानों की छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया, जबकि ओम प्रकाश किराना स्टोर का ताला चटकाकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन शायद किसी के आने की आहट के चलते वह उसमें चोरी नहीं कर पाए। शिव मेडिकल हाल के संचालक शिवम का कहना है कि सुबह स्टोर खोलने पर अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर दुकान से करीब 2.60 लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये की दवाइयां गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। वहीं, सतीश बत्रा की दुकान से करीब 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। सुभाष बूट हाउस में हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है। ओम प्रकाश किराना स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन यहां सामान की चोरी नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें