फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना के आर्यनगर में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान तस्करी का आरोप फरार हो गया। पुलिस ने मामले में महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। एएसआई वेदपाल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रोहतक रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आर्य नगर का रहने वाला गजे सिंह गांजा पत्ती बेचता है। वह गली में घूम रहा और उसके पास भीड़ लगी है। जिस पर पुलिस टीम उसे पकडऩे पहुंच गई। वहां कई लोग व महिलाएं भी खड़ी थी। पुलिस को देखकर गजे सिंह भागने लगा। उसने भागते हुए महिलाओं व लड़कियों को कहा कि पुलिस को उसके पीछे नहीं आने देना। जिस पर पुलिस उसे पकडऩे लगी तो महिलाएं, लड़कियां व एक लडक़ा रास्ते में आ गए। उन्होंने पुलिस ने हाथापाई शुरू कर दी। बाद में एक व्यक्ति व तीन-चार महिलाएं और आ गए। उन्होंने पुलिस से हाथापाई कर गजे सिंह भागने में मदद की। पुलिस ने मौके से राहुल नाम के युवक के साथ ही गजे सिंह की पत्नी केला व पुत्री कविता को गिरफ्तार कर लिया। अन्य वहां से भाग गए। पुलिस ने गजे सिंह व अन्य के खिलाफ पुलिस टीम के काम में बाधा पहुंचाने के साथ ही लॉकडाउन तोडऩे के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें