फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो घर, अटल सेवा केंद्र और मेडिकल स्टोर में चोरी

Sat, 29 Jul 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: विकास नगर स्थित अटल सेवा केंद्र में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। चोरों ने दो घर, अटल सेवा केंद्र व मेडिकल स्टोर से बाइक, मोबाइल, लैपटॉप चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कालूपुर निवासी कुलदीप सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि रात 12 बजे वह परिवार के साथ सोया था। सुबह उठकर देखा तो उनके घर के मुख्य गेट के पास खड़ी बाइक और अंदर रखा मोबाइल चोरी मिला। इसी दौरान पता चला कि उनके पड़ोस के घर में भी चोरी हुई है। रमेश कुमार के घर से चोर उनकी बेटी वर्षा का लैपटॉप चोरी कर गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


वहीं विकास नगर की गली नंबर-18 में चोर मेडिकल स्टोर और अटल सेवा केंद्र का शटर उखाड़कर चोरी की। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि रात डेढ़ बजे चोर उनकी दुकान से गोशाला के रखे दानपात्र को तोड़कर 3 हजार रुपये चोरी कर ले गए। साथ ही अरविंद मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। चोर दुकान में दाखिल होने के बाद गोशाला के दानपात्र को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटो :13: विकास नगर स्थित अटल सेवा केंद्र में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें