फोटो 23- कथूरा गांव में घरों व गलियों में भरे पानी से गुजतरा बुजुर्ग। संवाद
गोहाना। उपमंडल के कई गांवों में खेतों में भरा बारिश का पानी अब घरों तक पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी करवाने की मांग की है। उनको पानी भरने से बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह बारिश का पानी निकालने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द ही पानी निकाल दिया जाएगा।
गोहाना में गत दिनों हुई तेज बारिश के कारण खेतों में कई फुट पानी भर गया था। साथ ही बरोदा, बुटाना, कथूरा, धनाना, मदीना, रूखी, छिछड़ाना, मिर्जापुर खेड़ी, मोई माजरी समेत दर्जनभर गांव में खेतों का पानी घरों तक पहुंच गया। इससे गांव में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फ्लड को लेकर टीमों का गठन किया है। ये टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच कर उन्हें दवाइयां दे रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक फ्लड से संबंधित बीमारी का मरीज नहीं मिला है।
कई गांव में खेतों का पानी घुस गया है। पानी की निकासी के लिए कदम उठाए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही गांव से बारिश के पानी की निकासी कर दी जाएगी। -पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना।
फोटो 23- कथूरा गांव में घरों व गलियों में भरे पानी से गुजतरा बुजुर्ग। संवाद
फोटो 23- कथूरा गांव में घरों व गलियों में भरे पानी से गुजतरा बुजुर्ग। संवाद