फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 08:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना शहर पुलिस ने घर से गहने, मोबाइल व रुपये चोरी करने के आरोपी गांव ककरोई निवासी अजय को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 को शहर की रहने वाली महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 9 अप्रैल को वह अपने बेटे को दवाई दिलाने गई थी। वापस आकर देखा की उनके कमरे व संदूक का ताला टूटा हुआ था। उसमें से सोने की बालियां, चांदी की पायजेब, चांदी की 5 जोड़ी चुटकी, चांदी की अंगूठी, चांदी का कोका, मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये चोरी मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें