फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने आठ लोगों पर लगाया अपहरण व लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-10 निवासी युवक ने आठ लोगों पर पिटाई करने, उसकी कार में ही अपहरण करने व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। वाकया एक सप्ताह पहले का है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों की धमकी के चलते उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। अब आरोपी बुधवार को उस पर फिर से जानलेवा हमला किया तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड 10 निवासी अनिल का कहना है कि उनकी पत्नी के बीमार होने के चलते वह 3 अगस्त को ढाबे पर खाना लेने गया था। जहां पर कार सवार शहर निवासी युवकों ने उसकी गाड़ी में बैठकर पहले पैसे मांगे और फिर उसकी पिटाई की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे दोबारा से गाड़ी में बैठाया और नहर पर ले जाकर उसे फरसा दिखाते हुए सात हजार रुपये छीन लिए। बाद में वह भाग गए। उसने धमकी के चलते पुलिस को शिकायत नहीं दी। बुधवार को वह सैलून पर था तो दो आरोपी उसे फिर से बुलाकर अपने घर ले गए। वहां पर उसे रॉड से बुरी तरह से मारा गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर चार नामजद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें