फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक को दौड़ाकर पीटा, फिर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

Sun, 10 Mar 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। कुंडली की राजस्थान कॉलोनी के पास एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शव से 150 मीटर दूर कपड़े व खून फैला मिला। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि कपड़े मृतक के ही होंगे। मौके पर एक डायरी मिली है, लेकिन मृतक का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गोसेवा दल करणी सेना से जुड़े युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुंडली की राजस्थान कॉलोनी के पीछे खुले मैदान पर शनिवार की दोपहर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद मैदान के कुछ हिस्से में भरे पानी व कीचड़ की तरफ चली गई। जब वह गेंद निकालने के लिए गए तो वहां कीचड़ में एक व्यक्ति का शव देख सभी डर गए और भाग खड़े हुए। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। कॉलोनी में अपने परिचित के पास गए गोसेवा दल करणी सेना के सदस्य मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के आलम नगर फिलहाल पेपर मिल कुंडली क्षेत्र निवासी सिद्धार्थ ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मैदान पर कीचड़ में व्यक्ति का शव पड़ा था। उससे करीब 150 मीटर दूर कपड़े और खून फैला था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सका। शुरुआत में पता लगा कि व्यक्ति के सिर में तीन घाव है जिससे लगता है किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने सिद्धार्थ के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले युवक को दौड़ाकर पीटा गया होगा, फिर उसकी हत्या कर दी गई होगी। युवक कीचड़ में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी।

डायरी तो मिली, लेकिन पहचान का सुराग नहीं

पुलिस ने घटनास्थल के पास खून बिखरा हुआ मिला तो वहां एक डायरी भी मिली है। उसमें खून लगा है, जिससे अंदेशा है कि वह व्यक्ति की हो सकती है। हालांकि इसमें कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस कई पहलू से मामले की जांच कर रही है।

वर्जन

शव मिलने की सूचना के बाद एफएसएल को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस टीम सभी पहलुओं को खंगाल रही है। सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों सहित दूसरे जिलों व दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया है। जल्द ही पहचान कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, प्रभारी, कुंडली थाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें