फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, बिना छत की इमारत दिखने पर करेंगे कार्यवाही

Fri, 06 Oct 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33. लघु सचिवालय में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी गांव में बिना छत की इमारत दिखाई नहीं देनी चाहिए। उन्होंने अधूरी इमारतों की सूची तुरंत प्रभाव से भेजने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को चार्जशीट किया जाएगा। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वह इस प्रकार की अधूरी इमारतों का निर्माण शीघ्र पूरा करवाएं। लघु सचिवालय में उपायुक्त ने वीरवार शाम अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा, डी-प्लान और सांसद स्वैच्छिक निधि कोष के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत विकास कार्य समय पर पूरा करवायें। कोई भी घोषणा लंबित नहीं रहनी चाहिए। जो भी स्थिति है उसे अपडेट करें।

उपायुक्त ने मार्गों की स्टेटस रिपोर्ट लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ईएसआई डिस्पेंसरी, रिंढ़ाना में कबड्डी हॉल का निर्माण, खरखौदा में ऑफिसर्स कॉलोनी, ट्रैफिक पार्क निर्माण, आईटीआई, पशु अस्पताल, व्यायामशाला कम पार्क निर्माण, सब-हेल्थ सेंटरों के अपग्रेडेशन, पेयजल व सीवरेज व्यवस्थाओं इत्यादि कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने डी-प्लान के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहना चाहिए। यदि कोई कार्य संभव नहीं है तो उसकी नोट फिजिबिलिटी रिपोर्ट दें। उन्होंने गलियों का निर्माण कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. सुशील मलिक, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डाॅ. कृष्ण कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, पंकज गौड़, सीएमजीजीए जतिन, प्रिंसिपल डॉ. अनिल कुमार व पीओ संगीता गौड़ मौजूद रहे।

फोटो 33. लघु सचिवालय में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें