सोनीपत। अमर उजाला की ओर से आठ मरला स्थित कार्यालय में बाल दिवस चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर राजीव जैन ने विजेताओं को मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
मेयर राजीव जैन ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियाें में भाग लेने का आह्वान किया। समारोह में शंभू दयाल मॉडर्न स्कूल, गुरु सदन, जैन विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विजय हाई स्कूल, दिल्ली विद्यापीठ व नवयुग पब्लिक स्कूल का सहयोग रहा। इस मौके पर संदीप सिंह, मेधावी रंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में ये बने विजेता
वरिष्ठ वर्ग
- जैन विद्या मंदिर वरिष्ठ मा. विद्यालय से 9वीं के अंकित वर्मा प्रथम।
- शंभू दयाल मॉडर्न स्कूल से 9वीं के गीतांश द्वितीय।
- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से 9वीं के अक्षु ।
माध्यमिक वर्ग :
- जैन विद्या मंदिर वरिष्ठ मा. विद्यालय से 8वीं के सैम प्रथम।
- गीतांजलि वरिष्ठ मा. विद्यालय से 7वीं की विधि दहिया द्वितीय।
- दिल्ली विद्यापीठ स्कूल से 7वीं की श्रेया तृतीय।
प्राथमिक वर्ग :
- विजय हाई स्कूल से 5वीं के रौनक कपूर प्रथम।
- दिल्ली विद्यापीठ स्कूल से 5वीं के युग द्वितीय।
- विजय हाई स्कूल से कक्षा तीसरी से नमन तृतीय।
फोटो 34- सोनीपत के आठ मरला स्थित अमर उजाला के कार्यालय में आयोजित बाल दिवस चित्रकला प्रतियोगित