फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दोपहर बाद बदला मौसम, शाम को हुई बूंदाबांदी

Thu, 19 Mar 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच कच्चे क्वार्टर के पास से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। जिले में बुधवार शाम को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। शाम पांच बजे शुरू हुई बूंदाबांदी देर रात तक जारी रही। हालांकि इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार सुबह से आसमान साफ था लेकिन धीमी हवा चल रही थी। दोपहर तक अच्छी धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बादल छाने लगे। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दूसरी ओर इस बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में गेहूं की फसल लगभग तैयार है।
विज्ञापन

अगर बारिश तेज होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचेगा। यह मौसम टमाटर, बैगन आदि में फूल आने का है। बारिश के कारण फूल झड़ जाएंगे जिसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें