फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नर्सरी खिलाड़ियों को खुराक भत्ता मिलने का रास्ता हुआ साफ, भेजी हाजिरी

Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निजी खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही खुराक भत्ता जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों की हाजिरी मुख्यालय भेज दी हैं। इससे खिलाड़ियों में भी उम्मीद जगी है कि जल्द ही खुराक भत्ता उनके बैंक खातों में डाल दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों ने खुराक भत्ते को लेकर कवायद तेज करते हुए सभी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों की हाजिरी मुख्यालय भेजी है। खेल विभाग की तरफ से 15 जून को जिले में खेल नर्सरियां शुरू की गई थी। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही खिलाड़ियों के खुराक भत्ते का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया था। खिलाड़ियों की हाजिरी व उनके बैंक खातों की सही जांच होने के बाद खातों में रुपये डाले जाएंगे। खेल नर्सरियों में खिलाड़ी प्रतिदिन खुद को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास करते हैं। इसके लिए दूध, फल व अन्य पौष्टिक खुराक बेहद जरूरी होती है, ताकि उनका शारीरिक विकास प्रभावित न हो। प्रदेश सरकार की तरफ से नर्सरियों के खिलाड़ियों को खुराक भत्ता जारी किया जाता है।
जिले में हैं अब 99 खेल नर्सरियां

खेल विभाग की तरफ से 15 जून को जिले में खेल नर्सरियां शुरू की गई थी। जिले में कुल 112 नर्सरियां आवंटित की गई थी, जिनमें 32 सरकारी व 80 निजी खेल नर्सरियां थी। अब जिले में 29 सरकारी व 70 निजी खेल नर्सरियां चालू हैं। जिले में आठ विभिन्न खेलों की 10 खेल नर्सरियां शुरू नहीं हो सकी है। जिले में एक-एक एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक्स, हॉकी, लॉन टेनिस, निशानेबाजी, वॉलीबॉल की हैं। वहीं, गांव रिवाड़ा में वॉलीबॉल व हॉली क्रॉस स्कूल में बॉक्सिंग की खेल नर्सरी कम हुई हैं। जिले में लॉन टेनिस की एकमात्र खेल नर्सरी थी। जिम्नास्टिक की दो नर्सरियां थी, जिसमें से एक बंद है। वहीं, बॉक्सिंग की चार में से दो नर्सरियां बंद हैं।
विज्ञापन

-
खेल विभाग की तरफ से जिले में चलाई जा रही खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के खुराक भत्ते के लिए हाजिरी मुख्यालय भेज दी गई है। खिलाड़ियों के खुराक भत्ते के लिए पहले ही एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया था। अब हाजिरी व बैंक खाताें की जांच कर खुराक भत्ता जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें