फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह साल का इंतजार खत्म, 11.18 करोड़ से होगा सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में छह साल से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे उद्योगपतियों और अन्य कर्मियों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही यहां सड़क का निर्माण शुरू होगा, जिस पर करीब 11.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़कें गड्ढा मुक्त होने से वाहन चालकों व उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की आवाजाही भी आसानी होगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से फेज-1 में सड़कों का निर्माण के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद अगले आठ माह में सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में करीब 250 फैक्टरियां हैं। इन फैक्टरियों में हजारों श्रमिक काम करने आ रहे हैं। फेज-1 में सडक़ें टूटी होने से उन्हें फैक्टरियों में आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। उद्योगपति भी सडक़ों का निर्माण कराने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उद्योगपतियों का कहना है कि एचएसआईआईडीसी को समय-समय पर वार्षिक चार्ज का भुगतान करने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रही है। 11 साल पहले सड़कों का निर्माण हुआ था। उसके बाद से सड़कों की सुध नहीं ली गई। वह सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों की अनदेखी के कारण सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। जिससे आए दिन कोई न कोई व्यक्ति हादसे का शिकार हो रहा है। इस कारण लोग क्षेत्र की टूटी सडक़ों से बचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा ले रहे हैं। बारिश के दिनों में यहां हालात और ज्यादा खराब हो जाते है। कई दिन तक सडक़ से पानी की निकासी भी नहीं हो पाती। जिससे उद्योगपतियों, श्रमिकों के साथ फैक्टरियों में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने मांग उठा चुके उद्योगपति
अप्रैल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित एसटीपी व अन्य निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उस समय उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की सडक़ों की मरम्मत कराने की मांग उठाई थी। तब उन्होंने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को जल्द सडक़ों के निर्माण के आदेश दिए थे। इसके बाद एचएसआईडीसी के अधिकारियों ने सड़क निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा। मुख्यालय की ओर से फेज-1 में 10 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए 11.18 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। बजट आवंटित होने के बाद एचएसआईआईडीसी ने टेंडर लगा दिया है।
30 दिसंबर को खोली जाएगी बिड, फिर आवंटित होगा काम
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सडक़ों का निर्माण किया जाना है। 30 दिसंबर को ऑनलाइन बिड खोली जाएगी। इसके बाद काम आवंटित करके सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने उद्योगपतियों व फैक्टरियों के श्रमिकों को काफी राहत मिल सकेगी। साथ ही सड़कों पर भरने वाले दूषित पानी से भी लोगों को राहत मिल सकेगी। सडक़ों का निर्माण होने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में 11.18 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ों का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले क्षेत्र की सड़कें वर्ष 2011 में बनाई गई थी। अब इन सडक़ों का दोबारा निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद अगले आठ माह में सड़कें का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राजबीर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, एचएसआईआईडीसी बड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें