सोनीपत। जिला रोजगार कार्यालय ने अकबरपुर बारोटा पीएमश्री स्कूल से व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को सही दिशा में मेहनत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कण्व विनायक, सहायक रोजगार अधिकारी, प्राचार्य भारती, डॉ. बलदीप सिंह, जगमेंद्र खत्री, अनुराधा शर्मा, निर्मला, पूनम हुड्डा भी मौजूद रहे।