फोटो 02: सोनीपत के गांव पुरखास में संत रविदास भवन का लोकार्पण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्र
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने गांव पुरखास में 150 वर्गगज जमीन पर करीब 18 लाख रुपये से निर्मित भव्य संत रविदास भवन का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। इससे पहले विधायक का पुरखास धीरान के सरपंच बहादुर पहलवान, पुरखास राठी के सरपंच प्रतिनिधि सुनील जांगड़ा व ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक ने सबसे पहले नवनिर्मित भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता लोकेश ने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 150 वर्गगज में फैले इस परिसर में मुख्य हॉल के साथ अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचा भी तैयार किया है।