फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वैन चोरी कर सामान निकाला फिर अगले दिन लौटा गया

Tue, 05 Aug 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 26 : गांव सैयांखेड़ा में चोर की तरफ से खड़ी की गई इको वैन। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गांव सैयांखेड़ा से जिस वैन को चोर ने 28 जुलाई की रात चोरी किया था वह उसे अगली रात को गांव की फिरनी पर खड़ी कर गया। हालांकि, चोर ने वैन से म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर, आरसी, लाइसेंस, फास्टैग व अन्य सामान निकाल लिए हैं। सैयांखेड़ा निवासी जोगिंद्र ने थाने में प्लॉट से ईको वैन चोरी होने की शिकायत दी थी। जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो रात करीब 1 बजे एक युवक वैन को लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी मगर वारदात के 24 घंटे बाद चोरी की गई वैन गांव की फिरनी के पास खड़ी मिली। सुबह जब जोगिंद्र ने वैन देखी तो हैरान रह गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें