फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नकदी, चांदी के सिक्के ही नहीं शावर तक चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जटवाड़ा में चोर बंद मकान से चांदी के सिक्के, नकदी, पानी की टूटियां और बाथरूम में लगे शावर तक चुरा ले गए। परिवार के सदस्य रोहतक में रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शिकायत पर पुराना शहर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जटवाड़ा स्थित फौजी कैंटीन के पास रहने वाली सुमन ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को वह परिवार के साथ रोहतक में अपने रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। 24 फरवरी को पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं।
जब उन्होंने आकर देखा तो अलमारी में रखे 14,500 रुपये, चांदी के पांच सिक्के और घर में लगी पानी की 18 टूटियां और बाथरूम के दो शावर गायब थे। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें