फोटो 03- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपनी
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत लगे कर्मचारियों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। इनका समर्थन डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों, छात्रावास सहित सफाई कर्मियों ने भी किया। कर्मचारियों ने बताया कि दिसंबर भी पूरा होने वाला है लेकिन उनके कुछ साथियों को अक्तूबर व नवंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला है। कुछ कर्मियों को तीन माह से एक्सटेंशन नहीं दिया गया है। प्रदर्शन में संजीत, अंकुर, हेमंत, रोहित, जयसिंह, राकेश, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र, गुलशन, हरीश, अजीत, कुलदीप, गौरव, मोहित, मनोज कुमार, वेदप्रकाश, रोहताश, विजय, विकास सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद