फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सतनाली के प्रत्येक वार्ड में टीम जांच करेगी

Wed, 28 May 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो संख्या:-78 सतनाली में बैठक करते हुए लोग---संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली के लुहारू चौक पर बूस्टर नंबर एक पर धर्मबीर गोठवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 मई से सतनाली के प्रत्येक वार्ड में टीम जांच करेगी। जिन नलों पर टोटी नहीं लगी हुई है उनको लगाने के बारे में कहेगी। नोटिस देने के बाद यदि ग्रामवासियों ने अवैध नल नहीं हटाए तो वार्ड पंच और गठित टीम अवैध कनैक्शन काटेगी। पूजा रानी खंड संसाधन संयोजक ने जल जागरूकता कैंपेन के बारे में बताया कि सतनाली क्षेत्र में पानी का बहुत ज्यादा दुरुपयोग हो रहा है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल, प्रदीप कुमार, निरंजन शर्मा, सोमबीर शेखावत, सुरेंद्र सिंह, बीर सिंह, फिटर सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें