फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कृषि विभाग की टीम ने खाद के 14 सैंपल लिए

Thu, 30 Jan 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को दुकानों पर छापा डालकर खाद 14 सैंपल लिए। कृषि उपनिदेशक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। कागजी कार्रवाई कर इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रबी सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की टीम लगातार पहल कर रही है। इसके लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। कृषि विभाग ने उपमंडल स्तर पर दो टीमों का गठन किया है। एक टीम जहां कृषि सोनीपत उपमंडल क्षेत्र में सैंपल लेगी तो दूसरी टीम गोहाना उपमंडल में छापा डालेगी। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजने के बाद लैब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सैंपल कम गुणवत्ता का पाया गया तो संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम ने 14 सैंपल लिए हैं।

जनवरी में बढ़ जाती है खाद की मांग

जिले में करीब दो लाख हैक्टेयर भूमि में रबी सीजन की फसल व सब्जियां उगाई गई हैं। गेहूं करीब 1.45 लाख हैक्टेयर में उगाया गया है। जनवरी माह में किसान बड़ी मात्रा में फसलों में खाद डालते हैं। जनवरी माह में खाद की मांग 18 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। हालांकि फरवरी माह में यह मांग करीब 5800 एमटी तक रह जाती है। ऐसे में जनवरी माह में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का खाद उपलब्ध हो सके इसके लिए विभाग सतर्क रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
किसानों को उत्तम गुणवत्ता का खाद उपलब्ध हो इसके लगातार जांच की जा रही है। खाद के 14 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें लैब में भेजकर जांच कराई जाएगी।
डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें