फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टीम ने निजी स्कूलों में बसों की फिटनेस जांची

Sun, 02 Feb 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर में स्कूल बसों की जांच के दौरान निर्देश देते पुलिस अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस व शिक्षा विभाग की टीम ने निजी स्कूलों में बसों की फिटनेस जांची। टीम ने बसों के दस्तावेज व सीसीटीवी की भी जांच की। टीम ने स्कूलों से यह प्रमाण भी लिया कि इन बसों के अलावा अन्य वाहन बच्चों के लिए नहीं चलाया जा रहा। अधिकारियों ने कहा कि तीन दिन तक छह-छह स्कूलों की बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


टीम में प्रधानाचार्य मनोज, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लिपिक कप्तान सिंह ने कई स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की, इनमें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने बताया कि जिन बसों की फिटनेस खत्म होने वाली थी, उन्हें वाहनों की फिटनेस तय समय सीमा से 20 दिन पहले करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत के स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। इसके अंतर्गत वाहनों की फिटनेस, सीट बेल्ट, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशमन उपकरण, गति सीमा और जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, कमियां मिलने पर दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें