फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिर में तमंचे से गोली मारकर की थी टैक्सी चालक की हत्या

Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: चालक प्रमोद। फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। बुकिंग कर लाई गई टैक्सी लूटने के लिए हत्यारोपियों ने चालक के सिर में तमंचे से गोली मार दी थी। उसके बाद चालक को कुएं में फेंक दिया था। इससे पहले उन्होंने खुद शराब पीने के साथ ही चालक को भी शराब पिला दी थी। बाद में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाकर कार लूटकर भाग लिए थे। पुलिस ने बागपत में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों में एक आरोपी पहले तमंचे सहित पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


मूलरूप से रेवाड़ी के गांव बगडवा अहीर हॉल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी नवीन ने 29 जनवरी को बहालगढ़ थाना में अपने चालक का अपहरण किए जाने की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह मानवी टूर एवं ट्रेवल्स के नाम से दिल्ली में कार्यालय चलाते हैं। 28 जनवरी को चालक मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के खुर्जा के गांव माछड़ हॉल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी प्रमोद दिल्ली से बागपत गए थे। कार को विशु व राजन शर्मा ने बुक किया था। चालक से संपर्क टूटने पर जीपीएस के माध्यम से कार को तलाशते हुए कुमासपुर स्थित ओमेक्स सोसाइटी के पास पहुंचे थे। जहां कार में सीट पर खून के धब्बे मिले थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एसआई ओमप्रकाश की टीम ने बागपत के गांव सिनौली निवासी प्रशांत उर्फ विशु व बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी राजन को काबू कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया था। पुलिस ने प्रमोद का शव सिनौली के खेत में कुएं से मिला था।

राजन ने तमंचे से मारी थी गोली

बागपत में कराए पोस्टमार्टम में पता लगा कि प्रमोद के सिर में 315 बोर के तमंचे से गोली मारी गई थी। गोली राजन शर्मा ने मारी थी। उन्होंने प्रमोद को उठाकर कुएं में फेंक दिया था। वहां से कार लूटकर भाग गए थे। इतना ही नहीं वारदात से पहले उन्होंने खुद शराब पीने के साथ ही चालक को भी पिला दी थी।
विज्ञापन




अवैध शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार हो चुका राजन

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि राजन शर्मा को पहले अवैध शस्त्र अधिनियम में पकड़ा जा चुका है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की कुंडली खंगाल रही है। इसके लिए बागपत व बिजनौर पुलिस से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन



-
चालक की गोली मारकर हत्या की गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जारी है।
- अजीत सिंह, एसीपी मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें